पुलिस कमिश्नरेट आगरा में यातायात माह का भव्य शुभारंभ हुआ। एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रैली पुलिस लाइन से रवाना हुई। हर साल की तरह इस बार भी नवंबर माह को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘यातायात माह’ के रूप में मनाया जा रहा है।
