
आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के मोहल्ला नयापुरा से तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते समय लापता हुए आठ साल के रौनक की हत्या कर दी गई। बच्चे के परिवारीजनों से मिलने राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे। उन्होंने आश्वसन दिया कि बच्चे के कातिलों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
