उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दिसंबर तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज करते हुए हरीपर्वत चौराहा पर भी बैरिकेडिंग कर दी है। यहां पर स्टेशन बनाने का कार्य शुरू हो गया है।

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो परियोजना में दो कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। पहले कॉरिडोर ताजपूर्वी से सिकंदरा तक और दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक के ट्रैक एलिवेटेड है। इसके लिए हरीपर्वत चौराहे पर भी स्टेशन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। यहां पर चौराहा और मदिया कटरा मार्ग तक बैरिकेडिंग करते हुए काम शुरू कर दिया गया है।

इसके लिए खुदाई की जा रही है। इसके आगे भगवान टॉकीज चौराहा, सुल्तानगंज पुलिया, रामबाग, शाहदरा में भी मेट्रो ट्रैक बनाने का कार्य चल रहा है। पहले कॉरिडोर की बात करें तो ताज पूर्वी से सिकंदरा तक ट्रैक बन रहा है। अभी ताजपूर्वी से श्री मन:कामेश्वर तक ही मेट्रो सेवा चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज तक ट्रैक बन गया है। यहां मार्च के अंत से मेट्रो सेवा चलने लगेगी। इस तरह से दिसंबर तक दोनों कॉरिडोर पूरा हो जाएंगे। करीब 30 किमी का सफर मेट्रो से कर सकेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *