आगरा में यातायात माह की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान पुलिस लाइन में आयोजन किया गया। एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात पुलिस के होमगार्ड जय सिंह ने यमराज की वेशभूषा पहने हुए थे। इसके माध्यम से उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन करेंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे। नियम तोड़ने वालों का चालान तो कटेगा ही, जान भी खतरे में पड़ जाएगी।
