डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक सेमेस्टर की परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा होने की ओर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 10 जनवरी तक इसे पूरा कर लेने का लक्ष्य दिया था। केवल 8 दिन बचे हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि मूल्यांकन कार्य तेजी से हो रहा है। एक केंद्र का मूल्यांकन दाे दिन पूर्व हो गया है। अब तक करीब 1.7 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। सभी छह मूल्यांकन केंद्रों पर सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार को भी दो पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित किया गया।
उधर, प्रयोगात्मक परीक्षा समिति के सदस्य प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं की अंतिम तिथि 10 जनवरी तय कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मूल्यांकन और प्रयोगात्मक परीक्षाएं दोनों ही 10 जनवरी तक पूर्ण करने के बाद जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
