आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित कर गरीब लोगों की व विवादित जमीन जानबूझकर कौड़ी के भाव खरीदकर करता है लोगो को दबाने का काम!

शासन प्रशासन से झूठी शिकायत कर लोगों को परेशान करने व दबाने का करता है काम

दबंगई दिखा लोगों से जबरन घर में घुसने का किया ऐलान, भय व्याप्त

उरई (जालौन)-
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम ईंटो में आगरा से रिटायर डॉक्टर महेश अपने भाई भतीजों के साथ गरीब लोगों की व विवादित जमीन कोढ़ी के भाव खरीदकर दबंगई दिखाता है व लोगों को दबाने के लिए हर प्रयास करता है! गरीब व माध्यम लोगो को दबाने के लिए शासन प्रशासन से लोगों की झूठी शिकायत करता है! गुप्त सूत्रों के अनुसार महेश ने डाक्टरी में आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित कर रखी है! आयकर विभाग से बचने के लिए आय से अधिक अर्जित संपत्ति को अपने परिवारीजनों भाई भतीजो के नाम कर देता है शासन प्रशासन द्वारा यदि बारीकी से जांच की जाए तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी! प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ईंटो में अब डाक्टर महेश आराजी 556 के खातेदार जितेंद्र दुबे द्वारा विक्रय किए गए प्लाट धारकों को परेशान कर रहा है! उन्हें निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे है! जितेंद्र दुबे की जगह को अतुल गौरव की जगह बताकर उसे हथियाने की फिराक में है! आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम मनोज कुमार क्षेत्राधिकारी रामसिंह से मदद की गुहार लगाई है! दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थीगण को ग्राम ईंटो की आराजी 556 में जितेंद्र दुबे द्वारा वर्षों पूर्व प्लाट विक्रय कर कब्जा दिया गया था! प्रार्थीगण वर्षों से काबिज़ है सभी के पिलर भरे हुए हैं! कुछ की बाउंड्री वॉल बनी है! प्रार्थीगण धर्मेंद्र संजय लललेश द्वारा अपने प्लाटों पर कार्य कराया जा रहा है जिसको दबंग भूमाफिया महेश दिनेश पुत्रगण नाथूराम आशीष पुत्र महेश द्वारा उच्च अधिकारियों से झूठी शिकायत करके काम को रुकवाया जा रहा है! प्रार्थीगण को परेशान किया जा रहा है दिनेश महेश द्वारा जातिसूचक गालियां दी जाती हैं! कल रात में दबंग़ महेश दिनेश आदि द्वारा लोगों के घरों में जबरन घुसने का ऐलान किया गया जिससे लोगों में भय व्याप्त है!
प्रार्थीगण को जितेंद्र दुबे द्वारा बेचे गए प्लाट के बगल से ही झूठी शिकायतकर्ता महेश का भी प्लाट है जिसे उन्होंने स्वयं जितेंद्र दुबे से खरीदा है! परंतु महेश अन्य प्रार्थीगण के प्लाट का काम रुकवा रहे हैं! प्रार्थीगण को अनेक प्रकार से परेशान व अपमानित कर रहे हैं! इन लोगों पर पूर्व से भी थाना गोहन में मुकदमे पंजीकृत है ! यह दबंग लोग हैं! लोगों का काफी दिनों से काम चल रहा है अब जब काम अंतिम चरण की ओर है तो आर्थिक नुकसान पहुंचाने व धन ऐठने के उद्देश्य से गलत तरीका अपनाकर काम रुकवाने की मांग उच्च अधिकारियों से की है! जब कि जितेंद्र दुबे वाली जगह पर कोई भी मुकदमा विचाराधीन नहीं है!  आधा दर्जन से अधिक लोग अपना अपना बैनामा लेकर पेश हुए
लोगों ने तहसील अधिकारियों से महेश दिनेश आदि को काम में दखल न देने व प्रार्थीगण को परेशान व अपमानित करने से रोकने की प्रार्थना की है! साथ ही अधिकारियों द्वारा काम न रुकवाए जाने की प्रार्थना की है! प्रार्थना पत्र पर सुबोध रश्मि कुसमा संजय ज्ञाना देवी यास्मीन रोहित दीक्षित सतेंद्र कुमार आदि ने हस्ताक्षर किए व इनके परिवारजनों, बिहारी दुबे राजू राघवेन्द्र रब्बू दीक्षित धर्मेंद्र कल्लू आदि ने उपजिलाधिकारी माधौगढ़ व क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ से मदद करने व काम न रोके जाने की प्रार्थना की है! उपजिलाधिकारी माधौगढ़ ने हरसंभव न्याय व मदद का आश्वासन दिया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *