बरेली में आंवला थाना पुलिस ने आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे युवक की जान बचाई। मुख्यालय से मिली सूचना पर पुलिस टीम 15 मिनट में युवक के घर पहुंची। युवक ने अपने हाथ पर ब्लेड से कट मारे थे। कीटनाशक दवा भी पी ली थी। पुलिस ने उसको अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह युवती से प्रेम करता है। युवती ने बात करना बंद कर दिया है इसलिए यह कदम उठाया। 

इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को मुख्यालय से मेटा अलर्ट का मिला था कि आंवला क्षेत्र निवासी युवक ने ‘आज मेरा आखिरी दिन है और आज मैं ज़हर खाने वाला हूं’ लिखकर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। इस सूचना और लोकेशन पर थाना आंवला के उप निरीक्षक पुलिस टीम के साथ 15 मिनट के अंतराल में युवक के घर पहुंच गए। परिजनों से जानकारी कर युवक के कमरे में पहुंचे तो वहां युवक गंभीर हालत में मिला। 

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला 

युवक ने हाथ पर ब्लेड से कट मारे थे। उसने कीटनाशक दवा भी पी ली थी, जिसकी बोतल पास में पड़ी थी। परिजनों के सहयोग से युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने युवक का प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक ने बताया कि वह एक युवती से प्यार करता है। युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया है। इससे आहत होकर उसने ऐसा किया। 

पुलिसकर्मियों ने युवक की काउंसलिंग की। जिस पर उसने कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगा। युवक के परिजनों ने थाने के पुलिसकर्मियों की तत्परता और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *