यूपी के रायबरेली में एक शादीशुदा महिला की दोस्ती ‘इंस्टाग्राम’ की रील और चैटिंग के दौरान दूसरे युवक से हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद महिला अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मामला डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव का है। यहां चार बच्चों की मां को सोशल मीडिया पर चैटिंग करते-करते दूसरे युवक से प्यार हो गया। गांव का रहने वाले राजेश कुमार मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार और चार बच्चों का भरण-पोषण करता था।
उधर, उसकी पत्नी की मुलाकात इंस्टाग्राम पर ‘रिंकू’ नाम की एक आईडी चलाने वाले युवक से हुई। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। तय योजना के तहत महिला ने समय और स्थान निर्धारित किया। इसके बाद अपने बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई।
