Saifai reached Sudhakar Singh, who won from Ghosi, saluted Netajis funeral, he also met them

सपा विधायक सुधाकर सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


घोसी विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित सपा विधायक सुधाकर सिंह शनिवार दोपहर सैफई पहुंचे। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सुधाकर सिंह एसएस मेमोरियल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से भी मुलाकात की।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में घोसी का उपचुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में था। मऊ जिले की घोसी सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव था, जिसमें समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस सीट पर भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला था। यहां से दारा सिंह चौहान के सपा से बीजेपी में जाने पर ये सीट खाली हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *