
etawah accident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले के जसवंतनगर में नेशनल हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चलते डंपर अनियंत्रित होकर एक होटल में घुस गया। इससे डंपर का डीजल टैंक फट गया और भीषण आग लग गई। हादसे में खलासी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया है।
यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चालक और खलासी दोनों सगे भाई हैं। आग से होटल और वहीं पास में खड़ा स्कूटी से लदा कंटेनर चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक डंपर फिरोजाबाद से इटावा की ओर जा रहा था। मलाजनी के पास दुर्गा होटल के सामने पहुंचा, तभी गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के कारण डंपर ट्रैक्टर से टकराता हुआ दुर्गा होटल में घुस गया।
