इटावा जिले में वाहन ने शनिवार देर रात जसवंतनगर-सैफई रोड पर एक कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
