Private bus loses control and crashes into dairy plant gate in Etawah, injuring 24

क्षमता अधिक सवारियां भरकर शहर से मैनपुरी जा रही निजी बस वैदपुरा क्षेत्र में स्थित मदर डेयरी के गेट से टकरा गई। हादसे में मदर डेयरी प्लांट के गार्ड और कर्मचारी समेत 24 लोग घायल हो गए। वहीं हादसे में गेट, दीवार और गार्ड का कक्ष ढह गया। पास खड़ा शीशम का पेड़ भी टूटकर गिर पड़ा। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया। उधर, बस चालक मौके से फरार हो गया।

रविवार शाम लगभग तीन बजे निजी बस शहर के जिला कारागार के बाहर से सवारियां लेकर मैनपुरी के लिए निकली थी। इसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। यात्री विवेक अनुसार, आईटीआई चौराहा पार करते ही चालक 80-90 की रफ्तार में बस को दौड़ाना शुरू कर दिया था। रास्ते में वैदपुरा क्षेत्र में आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर अंदर स्थित मदर डेयरी प्लांट के गेट में टक्कर मारती हुई गार्ड में रूम में जा घुसी।

हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। चालक मौके से फरार हो गया। हादसा देखकर राहगीरों और प्लांट के कर्मचारियों ने बस से लोगों को निकला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया। यात्री अनुज ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी। आगे की कार के ब्रेक लगाते ही चालक ने भी ब्रेक लगाए और नियंत्रण खो दिया था। बताया कि क्षमता से अधिक लोग होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग गैलरी में खड़े थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *