
इटावा जिले में पति के साथ लौट रही महिला पुल से नीचे नहर में कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी को साथ लेकर शांति कॉलोनी स्थित ससुराल से लौट रहा था। इस दौरान लोहिया नहर पुल पर नहर में सिक्का फेंकने के लिए बाइक किनारे रोकी थी। अचानक महिला नहर में कूद गई, जो तीन माह की गर्भवती थी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।