
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अंजली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में बलरई थाना क्षेत्र के बहादुर गांव में बीती रात दो सगी बहनों की हत्या के मामले में बड़ी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही, आरोपी बहन के पास से कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना पर कानपुर जोन के आईजी प्रशांत कुमार ने रात को ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में गंभीरता से जांच के आदेश दिए थे।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चियों की हत्या की गई है। घटनास्थल से पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी बहन और तीन लड़कों से सख्ती से पूछताछ की गई थी।
इसमें बड़ी बहन ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। हालांकि पुलिस ने अभी कहा है कि कुछ अर्मायादित हुआ था, जिस पर जघन्य कांड को किया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और बहन से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कारणों को स्पष्ट किया जाएगा।
