संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Sat, 21 Mar 2026 10:15 AM IST

बाबा चंद्रशेखर महाराज की संदिग्ध मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर पथराव किया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और प्रशासन मौके पर हालात संभालने में जुटे हैं, जबकि प्रदर्शनकारी इसे साजिशन हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 


Violence on Delhi Highway After Baba Chandrashekhar’s Death Stone Pelting Creates Panic in Chhata

मथुरा में बवाल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की एक ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान दिल्ली हाईवे पर जाम के दौरान फंसे वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया गया। इससे दहशत फैल गई। कई वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पथराव कर पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। 

Trending Videos



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *