
जूता उद्योग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”69d73db4f65f37a4a70a192d”,”slug”:”ceasefire-brings-relief-to-agra-exporters-and-trade-2026-04-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”ईरान-इस्राइल युद्ध विराम: व्यापार भरेगा उड़ान, हस्तशिल्प और जूता निर्यात में लौटेगी रौनक; कारोबारियोंं को राहत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जूता उद्योग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईरान और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष पर दो सप्ताह के लिए लगे विराम से ताजनगरी के निर्यातक खुश हैं। मंदी और अनिश्चितता की मार झेल रहे हस्तशिल्प और जूता निर्यातकों के चेहरे खिल उठे। उद्यमियों का मानना है कि इस शांति से न केवल व्यापारिक बाधाएं दूर होंगी, बल्कि वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की धमक फिर से सुनाई देगी।
पिछले कुछ समय से पहले बढ़े टैरिफ और फिर युद्ध के हालात ने आगरा के मुख्य उद्योगों की कमर तोड़ दी थी। स्थिति यह थी कि करोड़ों रुपये के कंसाइनमेंट बंदरगाहों पर फंसे थे, नए ऑर्डर मिलने बंद हो गए थे और पुराना भुगतान भी अटक गया था। सबसे बड़ी मार भाड़े पर पड़ी थी, जिससे उत्पादन की लागत कई गुना बढ़ गई। अब युद्धविराम के बाद यह उम्मीद जगी है कि रसद व्यवस्था सुधरेगी और शिपिंग खर्च में कमी आएगी।