leopard attack cow farmer saved in Agra did not accept defeat

तेंदुए से भिड़ गया 55 वर्षीय किसान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट में तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। उसी दौरान खेत पर चारा लेने गए किसान ने ये सब देखा। किसान ने गाय को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी और तेंदुए से भिड़ गया। तेंदुए ने किसान के सिर, कमर और हाथ पर पंजा मारा, लेकिन किसान पीछे नहीं हटा। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला। 

यहां का है मामला 

थाना मंसुखपुरा के गांव महागोली निवासी 55 वर्षीय किसान किशन सिंह तौमर पुत्र कप्तान सिंह सुबह 8 बजे अपने खेत पर गए थे। तभी उन्होंने देखा कि एक गाय पर तेंदुए हमला कर रहा था। ये देख किशन सिंह तेंदुए की ओर दौड़ पड़े। तेंदुए ने गाय को छोड़कर किसान पर हमला कर दिया। किसान ने हार नहीं मानी, बल्कि तेंदुए के सामने डटे रहे। 

ये भी पढ़ें – UP: बादशाह अकबर के समय में कैसे नापी जाती थी जमीन? जानें जरीब के बारे में; सीकरी में शुरू हुई थी ये प्रणाली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *