मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। दीक्षा उपाध्याय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एतदद्वारा जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ/पैर, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कान की मशीन, ब्लाइण्ड स्टिक आदि उपकरण प्रदान किये जाते हैं।

उपरोक्त योजनान्तर्गत निम्नलिखित पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन पात्र होंगे :-जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 40 प्रतिशत से कम न हो और उसके पास सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए। वार्षिक आय गरीबी रेखा के लिये निर्धारित आय सीमा से अधिक न हो ( ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय रू 46080.00 एवं शहरी क्षेत्र हेतु वार्षिक आय रू 56460.00 है)

आधार कार्ड, एक फोटोग्राफ, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र ( केवल अनुसूचित जाति हेतु), चिकित्सक की संस्तुति अतः उपरोक्त पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन आन लाईन आवेदन करेंगे, जिसकी वेबसाइट  है।

उपरोक्त समस्त अभिलेख स्वंय प्रमाणित कर वेबसाइट पर अपलोड कराने होंगे एवं हार्ड कापी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, मुजफ्फरनगर में जमा कराना होगा। जिन दिव्यांगजनों को उपरोक्त उपकरणों की आवश्यकता है, वह तत्काल अपना आवेदन आनलाईन कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध करायें, अधिक जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *