कोंच क्षेत्र के कुदारी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का अपनी पत्नी शंकुतला से विवाद हो गया था, जिसके बाद शंकुतला अपने मायके एट में अपने बेटे सूर्यांश (7) और एक बेटी के साथ रह रही थी। शुक्रवार दोपहर सूर्यांश सड़क पार कर रहा था, तभी एक बाइक सवार दंपती ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बाइक सवार दंपती घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। लेकिन इसके बाद न तो वे अस्पताल पहुंचे और न ही बच्चे का कोई पता चला। परिजनों ने देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रात में एट थाना पुलिस को सूचना दी गई।
