उरई में 22 वर्षीय छात्रा को पढ़ाई में मदद करने के बहाने युवक उसे अकोढ़ी गांव ले गया। यहां छात्रा को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर चचेरे भाई के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। वहीं, युवक छात्रा को राठ रोड पर स्थित बस स्टैंड पर अचेत हालत में छोड़कर भाग गया। मंगलवार रात छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एट थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री उरई में रहकर कोचिंग कर रही थी। तीन जनवरी को उसी के साथ पहले कोचिंग करने वाले सिद्धार्थ पटेल ने उसे पढ़ाई में सहयोग करने का झांसा दिया। उसे अपने साथ बाइक से एट थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव ले गया।
