अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का गुलिस्तान-ए-सर सैयद पार्क फूलों की खुशबू से महक उठा।
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज ने आज गुलिस्तान-ए-सैयद में वार्षिक प्रदर्शनी ‘गुलदाउदी, कोलियस और रोज शो-2023’ का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भूमि और उद्यान विभाग द्वारा आयोजित की गई।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का गुलिस्तान-ए-सर सैयद पार्क फूलों की खुशबू से महक उठा।
किस्म-किस्म फूलों के साथ कद्रदान सेल्फी लेते नजर आए। गमले में लगे फूलों के साथ लोगों ने सेल्फी और तस्वीर खिंचवाई। किस्म-किस्म फूलों को देखकर पुष्प प्रेमी हंसते-मुस्कराते दिखे।
गुलदाउदी, कोलियस और गुलाब फूलों की प्रदर्शनी में सुबह 10 बजे से ही कद्रदानों की भीड़ उमड़ने लगी।
