One-sided love woman of mother's agee young man did such a thing on video call victim was overcome with shame

woman crime, woman, love, love bird
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


आगरा में शोहदा 50 वर्षीय महिला के नंबर पर न्यूड वीडियो कॉल करके परेशान कर रहा है। कॉल रिसीव नहीं करने पर गालीगलौज करता है। व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भी भेज रहा है। मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पीड़ित महिला शादियों में पूड़ी बेलने का काम करती हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। बताया कि 26 नवंबर की शाम 5:30 बजे मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया। घर में 12 वर्षीय धेवती और बेटी मौजूद थीं। धेवती मोबाइल पर गेम खेल रही थी। उसने कॉल रिसीव कर लिया। दूसरी तरफ कॉल पर एक युवक बिना कपड़ों के खड़ा हुआ था। उसे देखकर धेवती ने मोबाइल बेटी को दे दिया। अश्लील वीडियो कॉल देखकर वो घबरा गईं। कॉल काट दिया। नंबर भी ब्लाॅक कर दिया। मगर, कुछ देर बाद युवक ने वायस कॉल किया। युवक गाली देने लगा। उसने धमकी भी दी।

रात में जब वह काम से लौटकर आईं तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। इससे उन्हें काफी शर्म महसूस हुई। उन्होंने युवक के बारे में पता करने के लिए नंबर को अनब्लाॅक करके देखा। अनब्लाॅक करने पर फिर से युवक के कॉल आने लगे। उन्होंने ऐसा करने के लिए मना किया तो युवक गालीगलौज करने लगा। उन्होंने कॉल काट दिया। बाद में उसने कई कॉल किए। उन्होंने रिसीव नहीं किए। इस पर आरोपी व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील वीडियो भेजने लगा। वह दहशत में हैं।

डीपी से कर ली आरोपी की पहचान

महिला ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप पर लगी डीपी से वह आरोपी को पहचान गईं। वह नगला पाटम का लुक्का है। पूर्व में वह एक शादी समारोह में गई थीं। तब लुक्का मिला था। शादी में आरोपी के परिवार से विवाद हुआ था। वह विवाद के बाद से ही परेशान कर रहा है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि छेड़छाड़, आईटी एक्ट और गालीगलौज की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मोबाइल नंबर से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *