OP Rajbhar Exclusive: Said I do not have register number 8

ओपी राजभर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


माफिया मुख्तार के बेटे के बाद माफिया बृजेश सिंह को प्रत्याशी बनाने की संभावना पर अमर उजाला ने ओमप्रकाश राजभर से बात की। राजभर ने कहा कि मेरे यहां रजिस्टर नंबर आठ (पुलिस थाने का वह रजिस्टर जिसमें अपराध और अपराधियों का ब्योरा होता है) नहीं हैं, इसलिए अपराधी या अपराध का ब्योरा मेरे पास नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि, एक जंगल में क्या दो शेर नहीं रह सकते।

सवाल – क्या आपने भाजपा नेतृत्व से ब्रजेश सिंह को प्रत्याशी बनाने पर बात की है?

राजभर – बृजेश सिंह खुद भाजपा के नेताओं से बात कर रहे हैं।

सवाल – भाजपा नेताओं की सहमति पर आप उन्हें चुनाव लड़ाएंगे?

राजभर – हां, यदि भाजपा ने सहमति दी तो गाजीपुर से चुनाव लड़ाएंगे।

सवाल – माफिया मुख्तार के बाद माफिया बृजेश सिंह क्यों, ये दोनों तो एक दूसरे के दुश्मन हैं?

राजभर – क्या एक जंगल में दो शेर नहीं रह सकते हैं।

सवाल – आपकी पार्टी तो पिछड़े वर्ग के हितों की राजनीति की बात करती है। ऐसे में हर बार माफिया को ही टिकट क्यों देने की बात होती है?

राजभर – मेरे पास रजिस्टर नंबर आठ नहीं हैं। मेरे लिए तो जो भारत का नागरिक है और चुनाव लड़ने योग्य है, वह प्रत्याशी बन सकता है।

सवाल – बृजेश को टिकट देने से समाज में अच्छा संदेश जाएगा?

राजभर – बिल्कुल अच्छा संदेश जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *