Husband and wife died within 15 minutes

मृतक पति शीशपाल और पत्नी रामवती
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


हाथरस में हसायन क्षेत्र के गांव खिटौली में 15 नवंबर को भाई दूज के दिन 15 मिनट के अंतराल पर दंपती की मौत हो गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने दोनों के शवों का एक ही चिता पर रखकर अंतिम संस्कार कराया।

शोक

पहले पत्नी का निधन

हसायन से चार किमी की दूरी पर स्थित गांव खिटौली निवासी 65 वर्षीय शीशपाल सिंह पुत्र झम्मन लाल सिंह की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी। वह कुछ दिन से बोल भी नहीं पा रहे थे। पति की तबीयत खराब होने से उनकी पत्नी रामवती (62) की भी तबीयत खराब हो गई। 15 नवंबर की दोपहर को उनका निधन हो गया। 

15 मिनट बाद पति ने छोड़ दिया संसार

परिवार वाले शोक में डूबे थे। तभी कुछ देर बाद ही पति शीशपाल को भी घबराहट होने लगी और पत्नी के 15 मिनट बाद उनकी भी मृत्यु हो गई। दंपती की मौत की खबर सुनकर उनके घर काफी लोग जमा हो गए। हर कोई इसे लेकर चर्चा कर रहा था। पति और पत्नी, दोनों के शवों को एक ही चिता में रख दिया गया और अंतिम संस्कार कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *