{“_id”:”6b06892e2946c6e23209c821″,”slug”:”woman-s-body-found-along-mathura-bareilly-highway-beer-can-offers-clue-2026-11-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एक हाथ में बीयर की कैन, दूसरे पर लिखा ‘द्वारकाधीश’: मथुरा-बरेली हाईवे पर मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

मौके पर जांच करती पुलिस
– फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
कासगंज में निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर कायमपुर बहेड़िया गांव के सामने बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर एसपी और सीओ सदर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला के हाथ में बीयर का कैन मिला, जो बदायूं से खरीदा गया था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को हाईवे किनारे लाकर फेंका गया है।

