उत्तर प्रदेश के एटा में 31वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक कांग्रेस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन जीटी रोड स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में हुआ। प्रदर्शनी में जिले के 26 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों से मॉडल प्रस्तुत किए। अध्यापकों ने इस पर सवाल जवाब भी किए। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने फील्ड सर्वे करके प्रोजेक्ट फाइल तैयार की है। वहीं जीजीआईसी की एक छात्रा ने जानवरों में होने वाली बीमारी से बचाने को ओषधीय पौधों को लेकर प्रोजेक्ट फाइल बनाई गई।
