जागरण संवाददाता, एटा। Etah News: पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदवास में प्रेम संबंधों में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी सीमा ने अपने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर पति रामसेवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोपितों ने उसके सिर और शरीर पर ईंट से भी प्रहार किए। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में रामसेवक का शव मिला है।
दीपावली के दिन से लापता थे
स्वजन के अनुसार, रामसेवक दीपावली के दिन से लापता थे। स्वजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर खेत में उनका शव पड़ा मिला। शव के पास खून से सनी ईंट और चाकू भी बरामद हुआ। स्वजन ने रामसेवक की पत्नी सीमा और गांव के ही आकाश पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
