
आगरा कलेक्ट्रेट परिसर में एनआईसी की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के लिए लगा फ्रिक्वेंसी टाॅवर मंगलवार अपराह्न को 3 बजे दौड़ती कार पर गिर पड़ा। कार का बोनट और शीशे क्षतिग्रस्त हो गया। चालक घायल हो गया। गनीमत रही, किसी बाइक सवार पर नहीं गिरा। हादसे के बाद सुभाष पार्क तक वाहनों की कतार लग गई। मेरठ निवासी गुलफाम कलेक्ट्रेट में परिचित से मिलने आए थे। कलक्ट्रेट के बाहर एमजी रोड से जैसे ही रावली फ्लाइओवर पर चढ़े उनकी कार पर भारी भरकम लोहे का टाॅवर टूटकर गिर गया। वाहन एक-दूसरे से टकराए। नई कार क्षतिग्रस्त हो गई। गुलफान ने बताया उनके हाथ में चोट आई है। 30 फीट ऊंचा लोहे का वजनी टावर गिरने से जाम लगा रहा। पुलिस कर्मियों ने राहगीरों की मदद से सड़क पर गिरे टावर और उसके टूटे हुए हिस्से को किनारे रखा। ब्यूरो
