राजधानी लखनऊ में इंडिगो की उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिल थम नहीं रहा। अब ऐसी शिकायतें बढ़ रही हैं कि एयरलाइन टिकट का रिफंड देने में कटौती कर रही है। इससे यात्री ठगा महसूस कर रहे हैं। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। एयरलाइन की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।

Trending Videos



यात्री सतीश सिंह के अनुसार, उन्होंने बंगलूरू से वाराणसी के लिए इंडिगो की फ्लाइट में 6000 रुपये में टिकट बुक कराया था। उनका पीएनआर वाई9डब्लूडब्लूटीजी था। पहले तो उन्हें विमान के लिए 16 घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके बाद विमान निरस्त कर दिया गया। रिफंड में सिर्फ 400 रुपये दिए गए। अमरदीप सिंह भाटिया ने बताया कि चंडीगढ़ के लिए उन्होंने इंडिगो की फ्लाइट में 16,777 रुपये में टिकट बुक कराया था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें