एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध है। मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए वोटर कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी है। अगर नंबर लिंक नहीं है तो ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाएंगे। हालांकि, परेशान होने की जरूरत है। ऑफलाइन फॉर्म हर किसी के लिए उपलब्ध है। जो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आसानी से भरकर जमा कर सकते हैं।

Trending Videos

एसआईआर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया चार नवंबर से चल रही है। अधिकतर लोगों तक फॉर्म पहुंच चुका है। उनमें से भी अधिकतर लोग फॉर्म भरकर बीएलओ को सबमिट कर चुके हैं। जिन लोगों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास दो विकल्प हैं। वह घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

इसके लिए https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा। यहां वोटर सेवाओं के कॉलम में एसआईआर फॉर्म मिल जाएगा। आसानी से अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन फॉर्म भर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड हो जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *