फोटो-14-डाक बंगले में व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल का स्वागत करते व्यापारी। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाकर जीएसटी की खामियां दूर करने की मांग की। गुरुवार को लोनिवि के निरीक्षण भवन में व्यापारी नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने 100 बड़े घराने को फायदा पहुंचाने के लिए छूट दी है।

उन्होंने कहा कि देश में सात करोड़ खुदरा व्यापारी और इतने ही कर्मचारी परिवारों को मिलाकर 70 करोड़ लोगों का जीवन बर्बाद करने का काम हो रहा है। कहा कि आयकर 80-सी की छूट डेढ़ लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपये की जाए। आयकरदाता व्यापारियों को शिक्षा और स्वास्थ्य निशुल्क उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि 20 व्यापारी क्षेत्र बनाकर व्यापारियों को विधान परिषद भेजा जाए। इस मौके पर व्यापारी नेता शिवचंद्र शुक्ला, जितेंद्र सिंह यादव, प्रमोद गुप्ता, अमिताभ शुक्ल, अतुल साहू, सर्वेश यादव, कैंसर अब्बास, अनुपम शुक्ल, दीपक साहू ने अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

…………………



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *