{“_id”:”6b067f98d6c4111230089575″,”slug”:”auraiya-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-husband-left-her-at-maternal-home-while-she-was-ill-2026-11-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”औरैया: संदिग्ध हालातों में विवाहिता की मौत, बीमार हालत में मायके छोड़ गया था पति, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

मृतका की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
– फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतका की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी है। फतेहपुर गांव निवासी उदय नारायण पाल सिंह की पुत्री रौशनी की शादी जनपद फर्रुखाबाद के असगरपुर निवासी पुष्पेंद्र पाल के साथ हुई थी।
परिजनों के मुताबिक, बीती 11 नवंबर को पति पुष्पेंद्र उन्हें बीमार हालत में मायके छोड़ गए थे। इसके बाद पिता ने उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी थी। बताया गया कि देर रात घर पर अचानक रौशनी की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर दी गई।
