Last Updated:

Bahraich News: यूपी पुलिस के हाथों से 21 साल तक बचता रहा फरार आरोपी शमीम आखिर पकड़ा गया. कभी लुंगी और कंबल की मदद से जेल की दीवार पार करने वाले इस 50000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर शमीम की पूरी कहानी सुन आप भी चौंक जाएंगे.

बहराइच: जिले की आज की यह खबर किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. दरअसल जिस खबर की हम बात कर रहे हैं, उस खबर में बहराइच के मटेरा क्षेत्र का रहने वाला एनडीपीएस मामले में अपराधी जिसको वर्ष 2005 में सजा हुई और जेल गया, जेल जाने के डेढ़ महीने के भीतर ही उसने जेल की 18 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार होने का कारनामा कर दिखाया. हर रोज यह अपराधी फरार होने की कोशिश करता था और ओढ़ने वाला कंबल और पहनी हुई लुंगी से जेल से भागने में उसने कामयाबी हासिल की थी. आइए जानते हैं कि पुलिस के हत्थे चढ़े 50000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर शमीम की पूरी कहानी?

21 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा
पिछले 21 सालों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर शमीम को गिरफ्तार कर लिया गया है. शमीम की गिरफ्तारी और फरारी की यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. ​यह घटना साल 2005 की है, जब शमीम को NDPS एक्ट के तहत जेल भेजा गया था. जेल जाने के महज डेढ़ महीने बाद ही उसने जेल में ही साथियों के साथ मिलकर भागने की साजिश रच डाली थी. फरार होने के लिए उसने जेल में मिलने वाले कंबल और अपनी लुंगी को आपस में जोड़कर एक रस्सी बनाई और साथियों के साथ मिलकर करीब 18 फीट ऊंची मुख्य दीवार को फांदकर भाग निकला.

21 सालों तक मोबाइल से भी रहा दूर
पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए शमीम ने बेहद शातिराना तरीका अपनाया. पुलिस सर्विलांस से बचने के लिए उसने 21 साल तक कभी मोबाइल फोन को हाथ तक नहीं लगाया. आलम यह था कि पुलिस के पास उसकी सिर्फ 20 साल पुरानी तस्वीर ही मौजूद थी, जिससे उसकी पहचान और तलाश बेहद चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी.

नेपाल की जेल में भी कटी सजा
​पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि अपराधी शमीम बहराइच की जेल से भगाने के बाद सीधा नेपाल गया था, जहां सब्जी बेचने का काम करने लगा था और फिर पैसे के विवाद को लेकर वहां भी यह जेल काट चुका है. नेपाल में इसके बाद गुजरात और फिर दिल्ली में वह अपना ठिकाना बदलता रहा और फिर अचानक 21 साल बाद बहराइच किसी कार्य से आते वक्त पकड़ा गया. शमीम ने पुलिस को और भी कई चौंकाने वाले राज बताए हैं, जिसको सुनकर पुलिस भी हैरान है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link