
ऑटो
– फोटो : AI Image
विस्तार
{“_id”:”69c204fa3c2c113a260a5d79″,”slug”:”girl-thrown-from-moving-auto-after-resisting-harassment-2026-03-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कक्षा छह की छात्रा से छेड़खानी: किशोरी ने विरोध किया, दो चलते ऑटो से फेंक दीं; सड़क पर गिरकर हुई घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ऑटो
– फोटो : AI Image
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के स्कूल से परीक्षा देकर सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे ऑटो से घर लौट रही कक्षा छह की छात्रा से चालक ने छेड़खानी की। साहस दिखाते हुए छात्रा आरोपी शमसुद्दीन से भिड़ गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। डरकर आरोपी ने उसे चलते ऑटो से फेंक दिया। सड़क पर गिरने से छात्रा घायल हो गई। आसपास के लोगों ने पीछा कर ऑटो रुकवाया और चालक को दबोचकर पिटाई कर दी, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 12 वर्षीय छात्रा थाना एकता क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता कबाड़ का काम करते हैं। वह पुरानी मंडी स्थित एक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती है। सोमवार को परीक्षा देने स्कूल गई थी। घर लौटते समय कैलाश टॉकीज के पास एक ऑटो में बैठी। उसमें पहले से तीन-चार सवारियां थीं।