{“_id”:”6aea27268036edc2b70056d8″,”slug”:”kanpur-dengue-infection-continues-to-spread-13-new-cases-reported-2026-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: डेंगू का संक्रमण लगातार पैर पसार रहा, 13 रोगी मिले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : amarujala
डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये मामले चकेरी, गांधीग्राम, अजीतगंज, नवाबगंज, श्याम नगर, जाजमऊ और चौबेपुर जैसे क्षेत्रों के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रोगियों पर नजर बनाने के साथ ही क्षेत्र में एंटीलार्वा का छिड़काव भी किया। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने कहा कि बदलते मौसम में मच्छरों का पनपना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के बढ़ने का मुख्य कारण है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें।

