{“_id”:”6b0422d35b35ddd1650e90f1″,”slug”:”kanpur-one-suspect-arrested-for-a-kirpan-attack-during-a-nagar-kirtan-2026-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: नगर कीर्तन में कृपाण से हमले का एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में मोतीझील स्थित लाजपत भवन के पास रविवार रात नगर कीर्तन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने एक आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस मामले में तरनदीप सिंह और तूफान सिंह समेत आठ से दस लोगों पर हमला करने का आरोप है।
श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रविवार को लाटूश रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला गया था।शोभायात्रा मोतीझील पहुंची तो लाजपत भवन के पास गतका खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने राजवंश सिंह और इश्विंदर सिंह पर कृपाण से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए थे। स्वरूप नगर पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है।
