कानपुर में बिल्हौर के उत्तरीपुरा में पुरानी जीटी रोड पर यूनियन बैंक के सामने शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शिवराजपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तीनों युवकों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइकों के सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। खजुरिया नेवादा गांव निवासी रघुवर (21) पुत्र महेश शुक्रवार की रात बुआ के लड़के राहुल और बहन कविता को बाइक पर बैठाकर उत्तरीपुरा कस्बे के शांति नगर मोहल्ला जा रहा था।

2 of 7
रोती बिलखती ओमजी की मां बहनें व अन्य
– फोटो : amar ujala
टक्कर लगने से सभी बाइक समेत दूर तक घिसटते गए
रात करीब 11:40 बजे यूनियन बैंक के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक पर उत्तरीपुरा निवासी जतिन (20) पुत्र सुनील राठौर और ओमजी (23) सिसोदिया सवार थे। दोनों बाइकों की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगने से सभी बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए।

3 of 7
खजुरिया नेवादा गांव में रोती बिलखती रघुवर के घर की महिलाएं
– फोटो : amar ujala
कविता और राहुल को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया
इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइकों के टकराने से हुई धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को शिवराजपुर सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने रघुवर, जतिन और ओमजी को मृत घोषित कर दिया। कविता और राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

4 of 7
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
– फोटो : amar ujala
घर का एकलौता चिराग था ओमजी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला उत्तरीपुरा निवासी ओमजी (23) घर का इकलौता चिराग था। पिता की मौत हो चुकी है। वह मेडिकल स्टोर का संचालन कर परिवार का भरण पोषण करता था। मां नीतू बिलखते हुए यही कह रही थी कि भगवान हमसे क्या गलती हो गई, पहले पति को बुला लिया अब लल्ला (ओमजी) को मुझसे छीन लिया, अब गुजारा कैसे होगा। ओम जी की दोनों बहन जान्हवी और गौरी का भी रो-रोकर हाल बेहाल है।

5 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते परिजन
– फोटो : amar ujala
जन्म दिन की खुशियां मातम में बदली
बुआ-फूफा के बेटा राहुल, बेटी कविता गांव आए थे। केक कटने व पार्टी के बाद रात करीब 11:30 बजे रघुवर दोनों को छोड़ने उनके घर बाइक से जा रहा था, तभी दुर्घटना में जान चली गई। मौत की खबर सुनते ही जन्म दिन की खुशियां मातम में बदल गईं।
