
– फोटो : amar ujala
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad1f7023e6187a48b0c0c65″,”slug”:”businessman-murder-case-application-filed-for-non-bailable-warrants-against-shraddha-and-three-others-2026-10-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कारोबारी हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा, बहन और ड्राइवर के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी, पुलिस बोली- पर्याप्त सबूत हैं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

– फोटो : amar ujala
कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया। हजरतगंज पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी थी।
पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया कि अब तक की जांच में तीनों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें नेपाल सीमा के पास दबिश दे रही हैं। लखनऊ पुलिस बहराइच पुलिस और अन्य एजेंसियों की भी मदद ले रही है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि नौ अक्तूबर की शाम सात बजे घटना के बाद आरोपी घायल शिवा को सबसे पहले गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए थे। उस वक्त शिवा की सांस चल रही थी, लेकिन हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया था।
हालांकि, आरोपी शिवा को लोहिया अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहीं से आरोपियों ने शिवा के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन जब तक ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, तब तक शिवा की मौत हो चुकी थी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस की जांच में पता चला है कि मॉडल श्रद्धा भी कार में अस्पताल के बाहर मौजूद थी।