
auraiya accident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में कार ने एक साथ कई जिंदगियों को रौंदने का प्रयास किया। इससे रमन के परिवार की खुशियों में मातम का माहौल छा गया। रमन की भतीजी की सोमवार को फतेहाबाद में शादी थी, जिससे परिवार में सब खुशी मना रहे थे।
रविवार सुबह साढ़े 11 बजे निकले परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने सभी को झकझोर दिया। आलम यह रहा कि सभी के परिजन दौड़ते भागते घटनास्थल पहुंचे। मौत के मंजर का शोर इस कदर छाया कि लोग अपनों को बस देखना चाह रहे थे। कार की टक्कर से नगला पहाड़ी निवासी रमन, उसकी बेटी गुनगुन व भतीजी आराध्या की जान चली गई।
रमन की पत्नी कल्पना हादसे के बाद बेसुध हो गईं। रमन का तीन साल का बेटा यश, जिसे यह मालूम ही नहीं था कि हुआ क्या है। वह भी रोता नजर आया। रोते हुए कल्पना ने मोबाइल फोन से परिजनों को बताया। रमन की बड़ी बेटी भूमिका बदहवास घटना स्थल पर पहुंची।
