कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में पति की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस घटना को लेकर आगरा के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दीवानी के बाहर एमजी रोड पर मानव श्रृंखला बनाई गई।
