संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार

Updated Sat, 31 Jan 2026 10:46 AM IST

केजीएमयू के रेजीडेंट डॉक्टर रमीज मलिक का निकाह करने वाले पीलीभीत निवासी काजी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। काजी पर फर्जीवाड़ा कर डॉ. रमीन का निकाह कराने का आरोप है। 


KGMU case Non-bailable warrant issued against cleric from Pilibhit

डॉ. रमीज मलिक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


केजीएमयू लखनऊ के रेजीडेंट डॉक्टर रमीज मलिक से जुड़े शादी का झांसा, यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के मामले में अब कार्रवाई का दायरा और बढ़ गया है। एक युवती से डॉक्टर का फर्जी निकाह कराने वाले पीलीभीत के काजी के खिलाफ भी लखनऊ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। काजी की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ की चौक कोतवाली पुलिस ने पीलीभीत पुलिस से सहयोग मांगा है। जल्द ही लखनऊ पुलिस की टीम पीलीभीत पहुंचकर गिरफ्तारी कर सकती है।

Trending Videos

लखनऊ केजीएमयू में अध्ययनरत एक छात्रा की तहरीर पर रेजीडेंट डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण और धर्म परिवर्तन कराने की रिपोर्ट चौक कोतवाली में दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी डॉक्टर के जेल जाने के बाद पुलिस जांच आगे बढ़ी तो कथित निकाह की परतें खुलने लगीं। जांच में सामने आया कि रमीज मलिक मूल रूप से पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र का रहने वाला है। उसका निकाह पीलीभीत में दर्शाया गया था। लखनऊ पुलिस को इनपुट मिला कि यह निकाह शहर कोतवाली क्षेत्र के फीलखाना मोहल्ले के काजी जाहिद हसन राना ने कराया था। 

यह भी पढ़ें- Lucknow: जाली कागजात भी तैयार करता था धर्मांतरण का गवाह ‘सारिक’; फिर डॉ. रमीज से करवाया था निकाह

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें