कोहरे की वजह से 13 ट्रेनें स्टेशन पर देरी से आईं। इनमें कई ट्रेनों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को तेलंगाना एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा चार घंटे देरी से आई।
इसी तरह एपी एक्सप्रेस सवा छह घंटे, पंजाब मेल दो घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन आई। कर्नाटका एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस सवा चार घंटे, पटना-कोटा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, हजूर साहिब नांदेड़-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने चार घंटे, प्रयागराज लालगढ़ एक्सप्रेस पौने चार घंटे देरी से आई।
उत्कल एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अवध एक्सप्रेस सवा आठ घंटे, मरुधर एक्सप्रेस पौने चार घंटे, इंदौर- बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस पौने चार घंटे लेट रही। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें लेट हुई हैं, जबकि कई अन्य समय से संचालित हो रही हैं।
