संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/बदायूं
Published by: मुकेश कुमार

Updated Sat, 17 Jan 2026 12:42 PM IST

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में शनिवार सुबह स्टेट हाईवे पर हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण चार वाहन टकरा गए। हादसे में दो टैंकर चालकों की मौत हो गई। उधर, बरेली के शाही क्षेत्र में स्कूल बस पिकअप वाहन से टकरा गई। बस में बच्चे नहीं थे। चालक घायल हुआ है। वहीं बदायूं जिले में शुक्रवार रात कोहरे के कारण एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें आग लग गई। 


two drivers died as four vehicles collided on the highway due to fog in Shahjahanpur

क्रेन से हटवाए गए वाहन
– फोटो : संवाद



विस्तार


शाहजहांपुर में मीरानपुर कटरा-जलालाबाद राज्यमार्ग के खैरपुर चौराहे के पास शनिवार को सुबह चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो टैंकर चालकों की मौत हो गई। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। हादसे के बाद सड़क पर जाम गया। पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवाए। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। 

Trending Videos

हादसा शनिवार को सुबह करीब आठ बजे हुआ। सुबह के वक्त घना कोहरा था। इसी दौरान खैरपुर चौराहे के पास कोहरे के कारण ट्रक, दो टैंकर व एक कार टकरा गई। हादसे में दो टैंकरों के चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रक के चालक के पैरों में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे जाम हो गया। 

एक मृतक की हुई पहचान 

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। घायल ट्रक चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक मृतक की पहचान राजपाल (50 वर्ष) निवासी ग्राम राजीखेड़ा थाना कुन्दरकी जिला संभल के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

यह भी पढ़ें- UP News: रास्ता सही तो क्यों रोकी प्रभात फेरी… 12 घंटे बाद बैकफुट पर आई पुलिस; बदायूं में हुए बवाल की कहानी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *