महबूब अली यूपी की राजनीति में सक्रिय नेता और किसान हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा में अमरोहा निर्वाचन क्षेत्र के छठीं बार उम्मीदवार बनाए गए हैं। इससे पहले लगातार पांच बार सपा को अमरोहा से जीत हासिल करवा चुके हैं।
अमरोहा, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल भी बज गया है। सपा ने एक बार फिर से पांच बार के विजेता व पार्टी के कद्दावर नेता महबूब अली पर अपनी दांव चलते हुए उन्हें अमरोहा से उम्मीदवार घोषित किया है। मंगलवार देर रात जारी हुई पार्टी प्रत्याशियों की पहली ही सूची में उनका नाम शामिल कर लिया गया। ऐसे में अब उनके कंधों पर अपनी जीत के रिकार्ड को कायम रखने के साथ ही पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने की बड़ी जिम्मेदारी है। फिलहाल समर्थकों के बीच उनके टिकट के ऐलान संग उत्साह जरूर बन गया है।
गौरतलब है कि अमरोहा सदर सीट पर बीते पांच चुनाव से जीत दर्ज करते आ रहे महबूब अली की गिनती पार्टी के कद्दावर नेताओं में की जाती है। पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे महबूब की क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक पकड़ का लोहा खुद पार्टी आलाकमान भी मानता है। ऐसे में बीते चुनाव में 128735 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राम सिंह सैनी को 71036 वोटों के बड़े अंतर से मात देने वाले महबूब अली पर इस बार फिर बड़ी जीत की उम्मीद के साथ दांव खेला गया है।
मंगलवार देर रात जारी की गई प्रत्याशियों की पहली ही सूची में उनका नाम शामिल होने से पार्टी के भीतर उनका कद भी जगजाहिर हो गया। समर्थकों को इसकी जानकारी होने के साथ देर रात ही चुनावी चर्चाओं संग बड़ी जीत की रणनीति बनाने का दौर तेज हो गया। उत्साहित समर्थक इस बार उनकी निश्चित जीत का दावा कर रहे हैं। जीत का अंतर भी एक लाख के पार पहुंचने की बात खुलकर कही जा रही है। खुद महबूब अली ने भी एक बार फिर से पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए एक लाख वोटों से ज्यादा की जीत का ऐलान किया। कहा कि मौजूदा सरकार से त्रस्त जनता फिर से अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।
चुनावी तैयारियों को धार देते हुए पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जिले की चारों सीटों के साथ प्रदेश की अगली सरकार में अपना ठोस प्रतिनिधित्व रखने का जोश उन्होंने कार्यकर्ताओं में भरा है। फिलहाल जिले में टिकट फाइनल करने के मोर्चे पर अव्वल साबित हुई सपा के सामने अब जिले की चारों सीटों पर चुनावी साइकिल चलाने व पुराना इतिहास दोहराने की चुनौती खड़ी हो गई है। 2002 के चुनाव में सपा को छोड़कर महबूब अली ने डीपी यादव की पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल यानी आरपीडी का दामन थाम लिया था। महबूब अली ने तब 9272 वोटों के अंतर से रालोद के डॉ.हरि सिंह ढिल्लो को पटखनी दे दी थी।
2002 के चुनाव में रालोद और भाजपा का गठबंधन था, इसलिए भाजपा ने यहां उम्मीदवार नहीं उतारा था। 2002 के अमरोहा विधानसभा चुनाव में आरपीडी के महबूब अली को 59 हजार 314 वोट मिले थे, जबकि डॉ.हरि सिंह ढिल्लो 50 हजार 42 वोट ही हासिल कर पाए थे। बसपा, सपा और कांग्रेस क्रमशः अमरोहा में तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर रही थी। बसपा के खुर्शीद अनवर को 13 हजार 507 वोट, सपा के हाजी मोहम्मद हयात को 7 हजार 573 वोट और कांग्रेस के खुर्शीद अहमद अंसारी को 4 हजार 563 वोट मिले थे।
15 आपराधिक केस दर्ज
महबूब अली पेशे से राजनेता और किसान हैं। अमरोहा जिले में रजबपुर के पास शकरपुर गांव में जन्मे महबूब अली के पिता बशीर अहमद हैं, उनकी पत्नी सकीना बेगम हैं, और उनके बेटे परवेज अली (विधान परिषद के सदस्य) हैं। दिसंबर 2012 तक, महबूब अली के खिलाफ 15 आपराधिक मामले लंबित थे। इनमें लूट, अपहरण और हत्या के प्रयास जैसे मामले शामिल थे।
मार्च 2012 में, पीस पार्टी के उम्मीदवार नौशाद अली ने अली के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई। नौशाद अली का आरोप था कि महबूब अली और उनके समर्थकों ने उन पर और एक पोलिंग एजेंट पर हमला किया था। उन पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी शौकत पाशा की हत्या का भी आरोप है, जिन्होंने 2012 के चुनावों में उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस घटना के कारण तुर्क (जिस समुदाय से पाशा आते थे) और मलिक (अली का समुदाय) – इन दोनों मुस्लिम समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। तुर्क समुदाय के लोगों के नेतृत्व वाली ग्राम पंचायतों ने एक प्रस्ताव पारित कर लोगों से अली को वोट न देने की अपील की। पूर्व सांसद और तुर्क समुदाय के सदस्य शफीकुर रहमान बर्क ने उनके इस्तीफे की मांग की।
2022 में लगातार पांचवीं बार जीते थे
सपा के महबूब अली ने अमरोहा विधानसभा के 2022 के चुनाव में लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज करके रिकॉर्ड बना दिया। महबूब अली ने 2022 में अपने सियासी करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। महबूब अली ने एक लाख 28 हजार 735 वोट पाकर भाजपा के राम सिंह को 71 हजार 36 वोटों के भारी अंतर से मात दे दी।
गठबंधन के प्रत्याशी पर टिकी निगाहें
विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियों के बीच अमरोहा सीट पर टिकट को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने मौजूदा विधायक महबूब अली को प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में अपनी पहली चाल चल दी है, लेकिन कांग्रेस के साथ सपा के गठबंधन की तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है।
अमरोहा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का मजबूत जनाधार रहा है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां 50 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के मतदाता भी बड़ी संख्या में हैं। मौजूदा विधायक महबूब अली की क्षेत्र में मजबूत पकड़ को भी अहम माना जाता है।
(function(w, d, pixelId, src, fallbackMs) {
var pvDone = false;
var sendPageView = function(onExit) {
if (pvDone) return;
pvDone = true;
try {
var fbp = (d.cookie.match(/(?:^|;\s*)_fbp=([^;]+)/) || [])[1];
if (!fbp) {
var rnd = new Uint32Array(1);
w.crypto.getRandomValues(rnd);
fbp = ‘fb.1.’ + Date.now() + ‘.’ + (1000000000 + (rnd[0] % 1000000000));
d.cookie=”_fbp=” + fbp + ‘;max-age=7776000;path=/;domain=.livehindustan.com;SameSite=Lax;Secure’;
}
var url=”https://www.facebook.com/tr?id=” + pixelId +
‘&ev=PageView’ +
‘&dl=” + encodeURIComponent(w.location.href) +
“&rl=” + encodeURIComponent(d.referrer || “‘) +
‘&if=false’ +
‘&ts=” + Date.now() +
“&fbp=’ + encodeURIComponent(fbp);
if (onExit && typeof w.fetch === ‘function’) {
// Survives page unload.
w.fetch(url, { mode: ‘no-cors’, keepalive: true, credentials: ‘include’ });
} else {
var img = new Image(1, 1);
img.referrerPolicy = ‘no-referrer-when-downgrade’;
img.src = url;
}
} catch (e) {}
};
// PageView: after load in an idle slot. Ads can hold load for
// 10s+, so cap the wait at 5s. Flush immediately on exit.
var pvScheduled = false;
var schedulePageView = function() {
if (pvScheduled) return;
pvScheduled = true;
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(function() { sendPageView(false); }, { timeout: 3000 });
} else {
w.setTimeout(function() { sendPageView(false); }, 0);
}
};
if (d.readyState === ‘complete’) {
schedulePageView();
} else {
w.addEventListener(‘load’, schedulePageView, { once: true });
w.setTimeout(schedulePageView, 5000);
}
w.addEventListener(‘pagehide’, function() { sendPageView(true); });
d.addEventListener(‘visibilitychange’, function() {
if (d.visibilityState === ‘hidden’) sendPageView(true);
});
// Full pixel library, later.
if (w.fbq) return;
var n = w.fbq = function() {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!w._fbq) w._fbq = n;
n.push = n; n.loaded = !0; n.version = ‘2.0’; n.queue = [];
// Automatic events add document click listeners that walk the DOM on
// every tap (INP). Only PageView is tracked, so turn them off.
fbq(‘set’, ‘autoConfig’, false, pixelId);
fbq(‘init’, pixelId);
// No fbq(‘track’, ‘PageView’): it is sent above.
var events = [‘pointerdown’, ‘keydown’, ‘touchstart’, ‘wheel’];
var opts = { passive: true, capture: true };
var libDone = false, timer;
var loadLib = function() {
var s = d.createElement(‘script’);
s.async = true;
s.src = src;
s.fetchPriority = ‘low’;
d.head.appendChild(s);
};
var idleLoadLib = function() {
// Never inside the gesture itself (INP): wait for an idle slot.
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(loadLib, { timeout: 5000 });
} else {
w.setTimeout(loadLib, 1000);
}
};
var triggerLib = function() {
if (libDone) return;
libDone = true;
clearTimeout(timer);
events.forEach(function(t) { w.removeEventListener(t, triggerLib, opts); });
// An early tap on slow 4G must not pull 270KB into the
// page-load window: also wait for load, or 5s after
// navigation start, whichever is first.
if (d.readyState === ‘complete’) return idleLoadLib();
var left = 5000 – ((w.performance && w.performance.now) ? w.performance.now() : 0);
if (left <= 0) return idleLoadLib();
var ran = false;
var go = function() { if (ran) return; ran = true; idleLoadLib(); };
w.addEventListener('load', go, { once: true });
w.setTimeout(go, left);
};
events.forEach(function(t) { w.addEventListener(t, triggerLib, opts); });
timer = w.setTimeout(triggerLib, fallbackMs);
})(window, document, '2442192816092061', 'https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js', 20000);
