आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, नुनिहाई में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के मद्देनजर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, नुनिहाई में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के मद्देनजर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 10वीं पास युवा उत्पादन क्षेत्र में 25 लाख और सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक का ऋण 25 प्रतिशत अनुदान के साथ ले सकते हैं। वहीं, नई सीएम युवा योजना के तहत 8वीं पास पात्र अभ्यर्थियों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण और 10 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने युवाओं से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया और ऑनलाइन पोर्टल msme.up.gov.in पर आवेदन की अपील की। इस दौरान अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।