कैसे मोबाइल फोन से करें दूर

बच्चों के लिए मोबाइल फोन इस्तेमाल का एक निश्चित समय निर्धारित करें, जैसे खेलने के बाद या शाम को एक घंटे के लिए।

बच्चों को पार्क में खेलने, स्विमिंग या किसी रचनात्मक कार्य (पेंटिंग, पहेलियाें आदि) में व्यस्त रखें।

बच्चे माता-पिता की नकल करते हैं। यदि अभिभावक उनके सामने मोबाइल फोन का उपयोग कम करेंगे, तो ने भी ऐसा ही करेंगे।

घर के कुछ हिस्सों जैसे बेडरूम या डाइनिंग टेबल पर फोन का इस्तेमाल न करें।

बच्चों के साथ खेलें, कहानियां सुनाएं और सभी एक साथ बैठकर खाना खाएं, जिससे उनका ध्यान मोबाइल से हटकर परिवार पर जाए।

बच्चों को समझाएं कि ज्यादा स्क्रीन टाइम उनकी आंखों और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

 

स्क्रीन पर अधिक समय देने की वजह से बच्चे अलग वर्चुअल दुनिया में जीने लगते हैं। ऐसे में वह अपनों से दूर हो जाते हैं। अगर कोई इसका विरोध या फिर रोक टोक लगाए, तो वह मरने व मारने को तैयार हो जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि बच्चों को तमाम प्रकार की गतिविधियों में अपने साथ व्यस्त रखें।– डॉ. अनुराग वर्मा, मनोरोग विशेषज्ञ, एसआरएन अस्पताल।

अधिक स्क्रीन टाइम की वजह से कई बच्चे देर से बोलना शुरू कर रहे हैं। बच्चों में सीखने की क्षमता अधिक होती है। ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वह बच्चाें को अधिक समय दें और उनके सामने मोबाइल का कम इस्तेमाल करें।- डॉ. राकेश पासवान, मनोचिकित्सक परामर्शदाता, कॉल्विन हॉस्पिटल।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *