अमेठी। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को बिना किसी का नाम लिए गांधी खानदान के खिलाफ जुबानी हमला बोला। गांधी खानदान के विरुद्ध संघ एवं पुराने कार्यकर्ताओं का संघर्ष आज सफल होता दिख रहा है। सरकार के मंत्री यहां चलकर लोगों से विकास कार्यों की जरूरत को पूछ रहे हैं और उसे साकार कर रहे हैं। रामलीला मैदान में राघव राम सेवा संस्थान अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के संयोजन में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने गांधी खानदान पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यहां संघ का कार्य करना जोखिम का कार्य होता था। दादा तेजभान सिंह सहित अन्य पुराने कार्यकर्ताओं एवं संघ के लोगों ने गांधी खानदान के विरुद्ध संघर्ष किया। तिलोई क्षेत्र की जनता बीते 30 वर्षों से बस अड्डे के लिए संघर्ष कर रही थी। यहां सीटी स्कैन मशीन नहीं थी।

कहा कि पहले यहां एक ही स्थल पर चार बार शिलान्यास होता था। लेकिन उसका कभी उद्घाटन नहीं होता था। आज हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि शिलान्यास भी हम करेंगे और इसका उद्घाटन भी हम करेंगे।

अमेठी में होने वाला है 2000 करोड़ का निवेश

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एशिया का सबसे बड़ा बॉटलिंग प्लांट अभी हाल ही में उद्घाटन किया था जो एक वर्ष में बनकर तैयार हुआ। 8000 करोड़ की परियोजना राइफल फैक्ट्री का प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया तो आज अमेठी में प्रदेश की बड़ी परियोजना पोल्ट्री फीड यूनिट, हैचरी कार्यरत है। जल्द ही अमेठी में 2000 करोड़ रुपये का निवेश आने वाला है।

संसदीय क्षेत्र में बीते वर्ष में 11 बैंकों ने कृषि समेत अन्य जरूरतमंदों को 2200 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया। कहा कि राजेश मसाला अमेठी की पहचान है, आज गरीबों को संरक्षण देने के साथ ही उनकी मदद कर रहे हैं। यह सब उनके माता-पिता का आशीर्वाद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *