ऐप पर पढ़ें

भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान और राज्य परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में लोक सेवार्थ-लोक संवाद हुआ। मुख्य वक्ता भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के प्रदेश संयोजक अशोक पाठक ने कहा कि गीता के ज्ञान से कोई भी व्यक्ति किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने गीता के श्लोकों का अर्थ बताते हुए छात्रों को बताया कि जीवन में क्या, क्यों और कैसे करना है।
मुख्य अतिथि संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि कर्मयोग के माध्यम से सड़क सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा के साथ साथ समग्र सुरक्षा करना संभव है, क्योंकि भगवद्‌गीता के ज्ञान से मन का विषाद दूर करके व्यक्ति को अपराध के मार्ग से सुमार्ग पर लाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि संस्थान के योजना प्रमुख गौरव मिश्र ने बताया कि गीता के ज्ञान से महापुरुषों अपने ही नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के कल्याण में सहायक सिद्ध हुए।

विशिष्ट अतिथि राकेश तिवारी ने गीता के ज्ञान को नागरिक सुरक्षा का दृढ़ आधार बताया। प्रयागराज के आरटीओ प्रशासन राजेश मौर्या ने सड़क दुर्घटनाओं की ओर सभी का ध्यान आकृष्ट किया। कहा कि ट्रैफ़िक नियमों का पालन सुनिश्चित करके दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी, यातायात पुलिस निरीक्षक पवन पांडेय, टेंपो ई-रिक्शा यूनियन के उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी, डॉ. अब्दुल कादिर, श्रियम पटेल, आशीष, आयुष व प्रथम को गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *