गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव शुक्रवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भव्य तरीके से मनाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे गुरु घर की शोभा देखते ही बन रही थी। लाखों श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। शाम को आतिशबाजी ने मन मोहा।
हजूरी रागी भाई हरजीत सिंह ने सतगुरु नानक परगटिया मिट्टी धुंध चानण होया और कलतारण गुरुनानक आया…जैसे शबद सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कथावाचक ज्ञानी केवल सिंह, गुरुद्वारा गुरु का ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव के उपदेश केवल एक धर्म या जाति के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए हैं।
जत्थेदार बाबा राजेंद्र सिंह इंदौरिया, बाबा अमरीक सिंह, महंत हरपाल सिंह, जठेदार बाबा पाल सिंह, सितारगंज बाबा अमर सिंह, सतनाम सिंह निजामाबाद, उपेंद्र सिंह लवली, गुरमीत सिंह सेठी, परमजीत सिंह सारण, चौधरी मनजीत सिंह, दलजीत सिंह सेतिया आदि मौजूद रहे।
