Gorakhpur University Today cutoff list released for admission to undergraduate postgraduate

DDU Gorakhpur
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रही। बृहस्पतिवार के लिए भी गोविवि प्रशासन ने कई पाठ्यक्रमों की कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। बृहस्पतिवार को कला संकाय भवन में बीए में प्रवेश के लिए भीड़ को देखते हुए वहां मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं।

गोविवि प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। वेबसाइट पर दर्ज मेरिट सूची के अनुसार समय से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

स्नातक की कटऑफ लिस्ट

– बीए: सुबह 10 से 12:30 बजे तक ओबीसी 80 अंक तक प्रतीक्षा सूची-दो। दोपहर 1 से 3:30 बजे तक ओबीसी 78 से 76 तक प्रतीक्षा सूची-तीन। सुबह 10 से 3 बजे तक एससी 74 अंक तक प्रतीक्षा सूची-दो। दोपहर 1 से 3:30 बजे तक एससी 72 से 66 अंक तक प्रतीक्षा सूची-तीन। सुबह 10 से 3 बजे तक एसटी समस्त प्रतीक्षा सूची। सुबह 10 से 12:30 बजे तक ईडब्ल्यूएस संवर्ग समस्त प्रतीक्षा सूची-तीन। सुबह 10 से 12:30 बजे तक समस्त संवर्ग के क्षैतिज आरक्षण।

– एलएलबी: 17 अगस्त को अनारक्षित (समस्त संवर्ग) 134 अंक तक। इसी तरह 18 को सुबह 10 से 4 बजे तक अनारक्षित सामान्य वर्ग विशेष श्रेणी। अनारक्षित संवर्ग प्रतीक्षा सूची एक- 128 अंक तक। अनारक्षित वर्ग 124 अंक तक प्रतीक्षा सूची- दो। ओबीसी 19 अगस्त को सुबह 10 से 11 बजे तक और ओबीसी विशेष श्रेणी। सुबह 11 से 12 बजे तक ओबीसी 128 अंक तक। दोपहर 12 से 2 बजे तक ओबीसी 120 अंक तक प्रतीक्षा सूची एक। दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक 116 अंक तक ओबीसी प्रतीक्षा सूची दो।

– बीएससी गृह विज्ञान: सुबह 11 से 2 बजे तक अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी वरीयता क्रम में सीटों की उपलब्धता के आधार पर।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *